जिला प्रशासन मुरादाबाद
सुगम पोर्टल के बारे में
सुगम जिला प्रशासन, मुरादाबाद की ई-गवर्नेंस पहल है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को प्रशासनिक
सेवाएँ सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप में उपलब्ध कराना है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक कलेक्ट्रेट
कार्यालय आए बिना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और प्रत्येक चरण पर अपने आवेदन की प्रगति देख सकते हैं।
आवेदन का सत्यापन संबंधित अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन किया जाता है तथा स्वीकृति के उपरांत डिजिटल हस्ताक्षरित
प्रमाण-पत्र जारी किया जाता है, जिसकी प्रामाणिकता कोई भी व्यक्ति पोर्टल पर जाँच सकता है।
किसी भी प्रकार की सहायता के लिए कार्यालय समय में नीचे दिए गए संपर्क विवरण का उपयोग करें।