मुख्य सामग्री पर जाएँ (Skip to main content)
उत्तर प्रदेश सरकार Government of Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश सरकार का प्रतीक चिह्न कार्यालय जिलाधिकारी · Office of the District Magistrate जिला प्रशासन, मुरादाबाद सुगम — एकीकृत नागरिक सेवा पोर्टल
स्वच्छ भारत अभियान

हमारे बारे में

सुगम — जिला प्रशासन, मुरादाबाद का एकीकृत नागरिक सेवा पोर्टल, जहाँ प्रमुख प्रशासनिक सेवाएँ एक ही स्थान पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

सुगम पोर्टल का परिचय

सुगम पोर्टल का संचालन कार्यालय जिलाधिकारी, मुरादाबाद द्वारा ई-गवर्नेंस पहल के अंतर्गत किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जनपद के नागरिकों को कलेक्ट्रेट से जुड़ी सेवाएँ सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराना है।

इस मंच के माध्यम से नागरिक घर बैठे पंजीकरण, ऑनलाइन आवेदन, आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड, शुल्क का ऑनलाइन भुगतान तथा आवेदन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। स्वीकृत आवेदनों पर डिजिटल हस्ताक्षरित प्रमाण-पत्र जारी किया जाता है, जिसका सत्यापन कोई भी व्यक्ति इसी पोर्टल पर कर सकता है।

इससे कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर, कागज़ी कार्यवाही और विलंब में कमी आती है तथा प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित होती है।

पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएँ

प्रत्येक सेवा का पंजीकरण एवं लॉगिन अलग है। सेवा चुनकर मुख्य पृष्ठ से आवेदन प्रारंभ करें।

उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र

मृतक के वैध उत्तराधिकारियों के निर्धारण हेतु प्रमाण-पत्र। मृत्यु प्रमाण-पत्र एवं उत्तराधिकारियों के दस्तावेज़ों के साथ ऑनलाइन आवेदन करें।

सेवा विवरण देखें

शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण

जनपद मुरादाबाद से जारी शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण हेतु ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेज़ अपलोड एवं आवेदन की स्थिति की जानकारी।

सेवा विवरण देखें

अनुमति पोर्टल

कार्यक्रमों, आयोजनों एवं अन्य प्रशासनिक अनुमतियों हेतु एकल खिड़की से ऑनलाइन आवेदन एवं समयबद्ध निस्तारण।

सेवा विवरण देखें

जनपद मुरादाबाद — पीतल नगरी

रामगंगा नदी के तट पर बसा मुरादाबाद अपने पीतल हस्तशिल्प के लिए देश-विदेश में "पीतल नगरी" के नाम से प्रसिद्ध है। मुरादाबाद मंडल का मुख्यालय होने के कारण यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख प्रशासनिक एवं व्यापारिक केंद्र है। सुगम पोर्टल इसी जनपद के नागरिकों को आधुनिक, सुलभ एवं जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध कराने की दिशा में एक कदम है।

आवेदन प्रारंभ करें

सेवा चुनें, पंजीकरण करें और अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देखें।